फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत नूंह रोड सीलखो पहाड़ में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुनेद निवासी ग्वालदा थाना चौपांकी जिला अलवर राजस्थान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते सोमवार को वह बाइक पर अपने 15 वर्षीय भाई मुनफीद के साथ रूपडाका गांव से अपने गांव लौट रहा था। सीलखो घाटी से नीचे उतर समय उनके आगे एक ट्रैक्टर चल रहा था। जिसमें पीछे कल्टीवेटर लगा था। जुनेद ने बताया कि चालक बहुत ही तेज गति और लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। जैसे ही उन्होंने साइड लेकर आगे बढ़े ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई बाइक से नीचे गिर गए। इस घटना में मुनफीद के पेट में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। वहीं ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। घायल मुनफीद को एंबुलेंस से भिवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें