यमुना सिटी/जेवर। जेवर में अवैध शराब तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सोमवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से हरियाणा प्रांत की देसी शराब के 58 क्वार्टर बरामद किए गए। बरामद शराब पर केवल हरियाणा में बिक्री हेतु अंकित था, जिसे बिना किसी वैध अनुमति के उत्तर प्रदेश लाया गया था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर शराब को कब्जे में ले लिया। आरोपी की पहचान जेवर के ग्राम कानीगढ़ी निवासी युवक के रूप में हुई है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद