फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक का पैर कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के नीमका गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पैर कट गया। पुलिस ने घायल के मामा की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक घटनास्थल से भाग गया। कासगंज के मोहनपुर टाउन निवासी अजय कुमार सिंह ने बताया कि उनका भांजा आदित्य गहलोत 19 अक्टूबर को बाइक से खुर्जा से जेवर होते हुए अपनी मां के पास नोएडा जा रहा था। नीमका गांव के पास सामने से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में रोटावेटर जुड़ा था। इसमें आदित्य का दाहिना पैर कट गया। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें