फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑफिस से घर जा रहे युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर में ऑफिस से घर जा रहे युवक की गाड़ी रोककर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ललित कुमार ने बताया कि रविवार को धनसिया रोड पर रात करीब 10 बजे दस्तमपुर गांव निवासी गौरव, विक्रम व बबलू ने गाड़ी रोककर पहले गालीगलौज की। जब उन्होंने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान ग्रामीणों को आते देख तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें