नोएडा। मामूरा कार मार्केट के पास दबंगों द्वारा पीटने के मामले में युवक ने शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। चोटपुर कॉलोनी निवासी पीयूष मणि तिवारी ने बताया कि आठ मार्च को कार मार्केट के पास अज्ञात लोगों ने उनसे मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी पुनीत सिंह ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।