दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के कूड़ी खेड़ा गांव में तीन लोगों ने युवक को शादी समारोह में बुलाकर मारपीट कर घायल कर दिया। बचाव में आए भाई के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने बताया कि कूड़ी खेड़ा गांव में मनोज नागर परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार शाम को गांव में ही हनी शर्मा ने अपने घर पर शादी में मनोज नागर को बुलाया था। रात करीब 11 बजे हनी, प्रशांत और अतुल मनोज के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई। बचाव में उसके भाई मुकेश के आने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। घायल के भाई मनीष नागर ने गांव के ही हनी, प्रशांत व अतुल के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।