ग्रेटर नोएडा। कासना की एक कंपनी में विवाद के बाद एक युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। कासना कोतवाली पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। मथुरा निवासी आकाश शर्मा ने तहरीर में बताया कि उनका चचेरा भाई सचिन शर्मा एक मोबाइल कंपनी में क्वालिटी एश्योरेंस टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। मंगलवार की रात जब वह बाइक से घर लौट रहा था, तब रास्ते में दो बाइकों पर सवार चेहरा ढंके चार युवकों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में सचिन के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। सतीश तिवारी, राहुल विश्नोई और सोनू कुमार पर हमले की आशंका जताई गई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। ब्यूराे