दादरी (संवाद)। रामपुर फतेहपुर गांव में घर जा रहे कार सवार युवक को दो लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने बुधराज व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विकास कुमार 27 जून की देर शाम को कार में सवार होकर घर जा रहा था। जब वह घर के पास पहुंचा तो गांव के ही बुधराज व अज्ञात ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। उपचार कराने के बाद घायल विकास ने 28 जून रात में केस दर्ज कराया।