चंडीगढ़। मलोया के स्मॉल फ्लैट्स में बुधवार सुबह 20 वर्षीय युवक हितेश ने फंदा लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार सुबह हितेश की मां बैंक गई थी और पिता मजदूरी करने बाहर निकले थे। घर पर हितेश अपने छोटे भाई के साथ था। भाई बीमार होने के कारण दूसरे कमरे में सो रहा था। इसी दौरान हितेश ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। छोटे भाई के जागने पर जब उसने भाई को फंदे से लटकते देखा तो तुरंत मां को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पड़ोसियों के बयान दर्ज किए हैं।