दादरी (संवाद)। जीटी रोड पर युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की घटना के पांच माह बाद परिजन ने केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गाजियाबाद के पटेल नगर निवासी किशन ने हादसे की शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि बेटा अभिषेक 16 मार्च को रात के समय पैदल सड़क पर जा रहा था। इस दौरान रोड पर अच्छेजा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक पहुचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल की रास्ते में मौत हो गई। सदमा लगने के कारण उन्होंने पांच माह बाद केस दर्ज कराया है।