फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रीनशायर सोसाइटी में बांटे गए लड्डू में निकाला कीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की निराला ग्रीनशायर सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस पर बांटे गए लड्डू में कीड़ा निकलने का मामला सामने आया है। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। दुकान से लड्डू का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। वहीं निवासियों ने मेंटेनेंस टीम पर घटिया गुणवत्ता के लड्डू बांटने का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार सुबह सोसाइटी में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद मेंटेनेंस टीम की तरफ से लड्डू का वितरण किया गया। कुछ देर बाद एक निवासी ने लड्डू में कॉकरोच निकलने का आरोप लगाया और फोटो के साथ सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर शिकायत की। सूचना मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मेंटेनेंस टीम ने 1800 लड्डू खरीदे थे। जिसमें एक निवासी ने कीड़ा निकालने की शिकायत की। म ने पास की दुकान श्री कृष्णा स्वीट्स एंड केटर्स से लड्डू खरीदे थे। दुकान से लड्डू का एक नमूना लेकर जांच को भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें