डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में महाभारत गाथा का मंचन करते कलाकार स्रोत्र-विवि
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शनिवार को वास्तुकला एवं योजना संकाय के विद्यार्थियों ने महाभारत पर नाट्य की अनोखी प्रस्तुति पेश की। ओपन एयर थियेटर में आयोजित यह नाटक ड्रामा क्लब और आर्ट एवं मीडिया क्लब की ओर से हुआ। विद्यार्थियों ने पांडवों व कौरवों की गाथा, धर्म व अधर्म के संघर्ष और जीवन के जटिल प्रश्नों को आधुनिक परिप्रेक्ष्य से दर्शाया। यह प्रस्तुति गिरीश पांडेय और देव मोहिनी दत्ता के निर्देशन हुई। लेखक अब्दुल कलाम, म्यूजिशियन अनुज्ञा, उत्कर्ष और कात्यायनी, जानवी सिंह, अमूल, हंसज, शौर्य सक्सेना आदि कलाकारों ने भाग लिया।