फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राधे राधे कार्यक्रम में राधा कृष्ण की अनोखी झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कमानी ऑडिटोरियम में मंगलवार शाम कला कल्प सांस्कृतिक संस्थान की ओर से आयोजित ओडिसी नृत्य प्रस्तुति 'राधे राधे' ने दर्शकों को भक्ति, प्रेम और समर्पण की अद्भुत अनुभूति से भर दिया। यह प्रस्तुति सूतरा फाउंडेशन के मलयेशियायी कलाकारों दी। इसका निर्देशन सह-कलात्मक निर्देशन और नृत्य रचना गुरु डॉ गजेन्द्र कुमार पांडा और पद्मश्री दातुक रामली इब्राहिम ने किया। संगीत रचना गुरु गोपाल चन्द्र पांडा, पंडित लक्ष्मीकांत पाटिल और संगीता पांडा की थी। ताल और नाद का संयोजन गुरु सच्चिदानंद दास ने किया, जबकि रूपांतरण डॉ श्यांतनु रथ ने किया। प्रदर्शन में ओडिसी की शुद्धता और भावनाओं की कोमलता का संगम दिखाई दिया नर्तक-नर्तकियों ने राधा-कृष्ण के दिव्य मिलन, वियोग और समर्पण के प्रसंगों को ऐसे सजीव किया कि पूरा सभागार भक्ति के रंग में डूब गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें