बांदा। दिल्ली एनएचआरसी की ओर से बांदा आए दो सदस्यीय दल ने जिला महिला अस्पताल का गुरुवार को निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई, ओटी, प्रसूता कक्ष, डॉक्टर कक्ष आदि का अवलोकन किया। दो सदस्यीय दल में शामिल सोनीपत की विमला ने बताया कि उनके साथ में पटना से डॉ. संजीव साथ हैं। वह यहां अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं और उनके रखरखाव को देखने आई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल की रेटिंग की जाएगी। वह अपनी रिपोर्ट को एनएचआरसी दिल्ली में दाखिल करेंगी। वह यहां दो दिवसीय दौरे में आई हैं।