ग्रेटर नोएडा के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में फ्रेंडशिप डे मनाया गया। स्रोत स्कूल
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में फ्रेंडशिप डे मनाया गया। इस अवसर पर प्री-नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों ने अपने मित्रों को फ्रेंडशिप बैंड पहनाए, शुभकामना संदेश दिए और एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सहयोग एवं सम्मान की भावना व्यक्त की। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रेनू सहगल ने विद्यार्थियों को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सच्चा मित्र जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। ब्यूरो