फोटो
ग्रेटर नोएडा। डेल्टा-III स्थित जेएस अकादमी में शनिवार को वार्षिकोत्सव ‘शिवोह्म-दिव्य यात्रा’ का आयोजन से किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, भगवान शिव की महिमा और जीवन मूल्यों का संदेश दिया। समुद्र मंथन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति समारोह का मुख्य आकर्षण रही। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, शिव वंदना, स्वागत गीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रबंध निदेशक आरके शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस मौके पर बब्चू सिंह व प्रधानाचार्य खुशबू शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो