तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन सोसाइटी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रविवार को परिजन की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ निवासी जगदीप बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में जेपी अमन सोसाइटी के पास कार ने टक्कर मार दी। घटना में पीड़ित की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था या नहीं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो