फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार कार ने ऑटो समेत चार वाहनों में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने ऑटो समेत चार वाहनों में मारी टक्कर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा संवाद। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ऑटो समेत चार वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में ऑटो चालक घायल हो गया। मूलरूप से शाहजहांपुर जिले के तिलहरा थाना के ग्राम गोवरसंडा निवासी ऑटो चालक लटूरी सिंह ईकोटेक क्षेत्र के हबीबपुर में रहते हैं। शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे वायवर कंपनी के सामने ऑटो खड़ाकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार कार चालक अजय ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके से भागने के प्रयास में आरोपी ने पास में ही खड़ी वैगनआर कार, स्विफ्ट डिजायर और बाइक को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। पीड़ित लटूरी ने कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चालक अजय के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें