ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स में छठ पूर्व को लेकर बैठक करते निवासी। स्रोत निव
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (संवाद)। सेंच्यूरियन पार्क टेरेस होम्स में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष करीब तीन हजार परिवारों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए सोसाइटी परिसर में छठ पूजा के लिए विशेष तालाब का निर्माण कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता का ध्यान रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी मृत्युंजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिसर में घाट बनने से बुजुर्गों, बच्चों और परिवारों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।