फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिव आराधना और नाग पूजा का बनेगा विशेष संयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव आराधना और नाग पूजा का बनेगा विशेष संयोग
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नागपंचमी के साथ सोमवार का विशेष संयोग इस बार श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा अवसर लेकर आया है। 17 अगस्त को श्रावण शुक्ल पंचमी के साथ सावन का तीसरा सोमवार भी है। नागपंचमी और सावन सोमवार एक ही दिन पड़ने से शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। सेक्टर-2 स्थित लाल मंदिर के पुजारी सतीश शास्त्री ने बताया श्रद्धालु भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर नाग देवता की पूजा करेंगे। चांदी के नाग-नागिन शिवलिंग में स्थापित कर मंदिर में आठ रुद्राभिषेक कराए जाएंगे। बिसरख स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी सत्यम शुक्ला ने बताया कि नागपंचमी की पंचमी तिथि 16 अगस्त की शाम 4:52 बजे शुरू होकर 17 अगस्त की शाम 5 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें