रबूपुरा (संवाद)। रबूपुरा थाना क्षेत्र के मीणा ठाकुरान मोहल्ले में बिजली की तारों से निकली चिंगारी से किसान की झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी जलकर राख हो गई। मोहल्ला मीणा ठाकुरान में मस्जिद के पास बुद्ध सेन झोपड़ी बनाकर रहते थे। उन्होंने बताया कि झोपड़ी में आग लगने के कारण उनका पूरा सामान जल गया।