फोटो...
रबूपुरा। हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी की वजह से गांव फलैदा, मारहरा और आकलपुर में पकी फसल में आग लग गई। इससे कई खेत आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि हादसा शनिवार दोपहर तीन से चार बजे के बीच का है। किसानों ने बताया कि करीब 40-50 बीघा में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने अग्निशमन वाहनों के देरी से पहुंचने के भी आरोप लगाए।