फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रांसफाॅर्मर में सांप घुसने से लगी आग

Sat, 11 Oct 2025 01:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
मारहरा में आग लगने के बाद  ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
मारहरा। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र के 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर में बृहस्पतिवार की शाम सांप के घुसने से आग लग गई। इससे कस्बे सहित क्षेत्र के 49 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान करीब सात घंटे क्षेत्रीय लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र के 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर में बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे एक सर्प घुस गया जिसकी वजह से ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। अचानक ट्रांसफॉर्मर में आग लगने पर ड्यूटी पर तैनात एसएसओ जगेश और प्रेमपाल हड़बड़ा गए। विद्युत उपकेंद्र पर मौजूद अन्य कर्मचारियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग बुझने के बाद चेकिंग के दौनान ट्रांसफॉर्मर में मरा हुआ अधजला सांप मिला। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवत: सांप के ट्रांसफॉर्मर में घुसने की वजह से आग लगी हो। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीओ विजय गुप्ता और जेई ऋषिराम भी विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत शुरू कराई गई। ट्रांसफॉर्मर के सही होने पर रात करीब एक बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। लगातार सात घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने पर कस्बे सहित क्षेत्र के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें