यमुना सिटी। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में घायल यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) के सफाईकर्मी ने इलाज के दौरान शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव निवासी रोहित (30) शुक्रवार को बाइक से ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे दूसरी बाइक से टकरा गए और सड़क पर गिर गए। दनकौर पुलिस ने उन्हें जिम्स में भर्ती कराया, जहां से उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो