ग्रेटर नोएडा (संवाद) । उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की ओर से 5 अप्रैल से मेरठ, सहारनपुर एवं मुरादाबाद मंडलों में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। समिति 6 अप्रैल 2026 को गौतम बुद्ध नगर में बैठक करेगी। बैठक में जनपद स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जहां विनियमों के अनुपालन व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।