फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: व्यापार मंडल की बैठक में लिया एकजुटता का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। व्यापार मंडल कासना की ओर से शुक्रवार को कासना बाजार में बैठक हुई। संत हार्डवेयर स्टोर में हुई बैठक में 60 से ज्यादा व्यापारियों ने एकजुटता का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष रघुराज भाटी ने बताया कि बाजार में दिनोंदिन अप्रिय घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि व्यापारी के साथ कोई अप्रिय घटना होने पर एक साथ मिलकर उसका विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। विनय कुमार बिंदल, राहुल शंकर, पुनीत, अभिषेक राम और योगेश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। आकाश गर्ग को कोषाध्यक्ष और ललित भाटी सहित कई व्यापारियों को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में अनिल तायल, महेंद्र आर्य, सुभाष किरण, विनोद कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें