दादरी (संवाद)। नई आबादी मोहल्ले में विवाहिता ने पति व सास पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के भाई नइमुद्दीन ने बताया कि बहन शबनम का निकाह दादरी के नई आबादी मोहल्ले में राजुद्दीन के साथ हुआ था। शबनम के साथ राज़ुद्दीन व उसकी सास बसगरी आए दिन गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं। शबनम ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। घायल शबनम को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल महिला के भाई नइमुद्दीन ने सास बसगरी और पति राज़ुद्दीन के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता गाजियाबाद के आकाश नगर की रहने वाली है।