नोएडा (संवाद)। दिल्ली के रामलीला मैदान में 24 मार्च को प्रस्तावित जन आक्रोश रैली से पहले नोएडा में तैयारी तेज हो गई है। सीटू और सीपीएम कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से इसमें हिस्सा लेने की अपील की। सेक्टर-10 की झुग्गी बस्ती में आयोजित जनसभा में सीपीएम नेता अनुराग सक्सेना, राजीव कुंवर, रामसागर और भीखू प्रसाद ने केंद्र सरकार की नीतियों को मजदूर और किसान विरोधी बताते हुए रैली में पहुंचने की अपील की। जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा भी मौजूद रहे।