नोएडा। सेक्टर-31 के निठारी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में यूपी महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से जनजागरूकता कार्यक्रम किया गया। संकल्प के तहत चल रहे 10 दिवसीय जनजागरूकता अभियान का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट सुनीता ने महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी, आईटीआई प्रधानाचार्य यज्ञदेव सिंह आदि मौजूद रहे।