नोएडा (संवाद)। फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-70 में मातृ दिवस के अवसर एक सम्मान मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विशेष बच्चों की थेरेपी यात्रा में माताओं के प्रेम, त्याग और समर्पण को समर्पित रहा। इस दौरान माताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। माताओं ने रैंप वॉक कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया, वहीं दिव्यांग बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों द्वारा बनाए गए उपहार पाकर माताएं भावुक हो उठीं। मुख्य अतिथि डॉ. निधि बंसल सहित अन्य अतिथियों ने माताओं के योगदान की सराहना की।