फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देवउठनी एकादशी पर निकलेगी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी के शनि मंदिर में 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन होगा। यह जानकारी पंडित अवधेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि ठाकुर जी शालिग्राम कृष्ण एवं अनंत तुलसा महारानी की शोभायात्रा और विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 18 नवंबर को लग्न और 19 नवंबर को बान छेई, चाक भात का आयोजन होगा। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर सुबह शनि मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद फेरे और कन्यादान होगा। 22 नवंबर को गंगा स्नान, 23 नवंबर को दीपदान और 25 नवंबर को हवन, पूर्णाहुति और अन्नपूर्णा प्रसादी भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें