फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती पर दादरी में शोभायात्रा निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। रेलवे रोड, जीटी रोड समेत मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बाबा साहेब की झांकी, ऊंट, घोड़े के अलावा डीजे की धुन पर थिरकते हुए सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कोतवाली गेट पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। गौतमपुरी मोहल्ला स्थित सियाराम चौक से यात्रा शुरू हुई। यात्रा का नेतृत्व अमित कुमार ने किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक पंडित ने कहा कि बाबा साहेब का महान योगदान, सामाजिक न्याय के प्रति और उनका संघर्ष निर्माण में अहम भूमिका रहा। इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा, मयंक पंडित, सतीश कुमार, अवधेश कुमार, चांदी गौतम, सुखबीर सिंह आदि उपस्थित रहे। छोलस गांव में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर सर्व समाज ने झांकी निकाली। इसमें संदीप कौशिक, बहादुर अली, राज सिंह मास्टर, सुनील गौतम, अमित गौतम, ओमपाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें