दादरी (संवाद)। जुलूस से पहले एक मजलिस महल इमामबाड़ा में हुई जिसका खिताब बनारस से आये मौलाना नदीम असगर ने किया। जुलूस छौलस के बड़े इमामबाड़े से शुरू होकर अब्बास नगर होते हुए फिर छौलस के बड़े इमामबाड़े पर खत्म हुआ। एक मजलिस एतेशाम अब्बास उर्फ आयत भी पड़ी। जुलूस में नोहे पढ़े गए और खूनी मातम भी किया गया। जुलूस में प्रधान अली अथर, अनवर, नजवुल, मोहम्मद नजीर उर्फ पप्पू, सज्जाद, हकीम, अनवर, जर्रार हुसैन रिजवी, डॉ. जफर इकबाल, शहादत अली, अब्बास हैदर, डॉक्टर तरकीम हैदर, नईम हैदर, हकीम साकिब मौजूद रहे। जारचा कस्बे में भी विशाल जुलूस दोपहर दो बजे निकाला गया। कोतवाली प्रभारी कैलाश नाथ भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे।