जहांगीरपुर (संवाद)। कस्बे में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। झांकियां, डीजे और बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में निवासियों ने भाग लिया। इसकी शुरुआत सुरेंद्र बजाज, लीलाधर अग्रवाल और केशव जैन ने किया। यात्रा खुर्जा-जेवर रोड, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, कुम्हारान, स्वामीपाड़ा और जाटवान समेत कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस एसएल फार्म हाउस पहुंचकर संपन्न हुई। लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान अमित गोयल, दीपक अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, अमित एडवोकेट, शालू अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, अंशुल मंगला, कुलदीप और प्रवीण अग्रवाल समेत लोग मौजूद रहे।