फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-33 के सामने हुआ गड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड पर हुआ गड्ढा, बैरिकेड लगाकर कराई मरम्मत
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-27 से सेक्टर-60 तक बने 4.8 किलोमीटर लंबे नोएडा एलिवेटेड रोड पर रविवार दोपहर सेक्टर-33 के सामने सड़क में गड्ढा हो गया। सड़क की बिटुमिन परत उखड़ने से बने गड्ढे के कारण हादसे की आशंका बढ़ गई। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर बैरिकेड लगा दिए। सूचना मिलने पर नोएडा प्राधिकरण ने सड़क की जांच कराकर गड्ढे की मरम्मत करवा दी। प्राधिकरण के अनुसार, सड़क का एक छोटा हिस्सा किसी वाहन या अन्य दबाव के कारण उखड़ गया था। हालांकि, जांच में नीचे की सतह मजबूत पाई गई। इसके बाद गड्ढे को कंक्रीट और बिटुमिन डालकर भरवा दिया गया। प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मरम्मत करा दी गई। सड़क किस वजह से टूटी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें