ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पी-3 स्थित महाकर्म फाउंडेशन की ओर से युवा विकास शृंखला के तहत सामाजिक-आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जीके क्विज, दौड़, नृत्य और गायन प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता बच्चों को नकद पुरस्कार, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. डीपी भट्ट ने की। इस दौरान संघर्षशील ग्रामीण महिला विमलेश को विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। आयोजन के अंत में 300 से अधिक लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।