दादरी (संवाद)। तहसील दादरी क्षेत्र के खटाना गांव में नहर पुल पर निर्माणाधीन पुल पर लिंटर डाला गया। आरोप है कि लिंटर के बाद पुल के पिलर जमीन में धंस गए। सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गए। ग्रामीणों ने रविवार को एकजुट होकर विरोध किया गया और निर्माणाधीन कंपनी को सूचना दी गई । दादरी क्षेत्र को जारचा क्षेत्र एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाले गांवों जोड़ने के खटाना गांव में नहर का पुल बना है। पुराना पुल जर्जर होने पर नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। यह पुल 3.72 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। पुल निर्माण में सटरिंग कर लिंटर डाल गया है। ग्रामीणों ने बताया कि लिंटर डालने के दो दिन बाद पिलर खिसक गए हैं। पिलर के खिसकने के चलते रविवार को ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने हंगामा किया गया और निर्माणाधीन कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी गई।