ग्रेटर नोएडा। अजनारा होम्स सोसाइटी के एक टावर की लॉबी में शुक्रवार सुबह फाल्स सीलिंग का बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। गनीमत रही कि कोई उस समय वहां मौजूद नहीं था। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों का आरोप है कि छत में सीलन की समस्या है, जिसका समाधान बिल्डर प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा रहा है। सोसाइटी में रहने वाले दिनकर ने बताया कि ओ टावर की लॉबी में शुक्रवार सुबह अचानक फाल्स सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा छूटकर गिर गया। जिस जगह हादसा हुआ वहां से लोग गुजरते हैं। लोगों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा सोसाइटी के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। सोसाइटी की दीवारों, फाल्स सीलिंग और अन्य स्थानों पर सीलन की समस्या है, जो की बरसात के दिनों में और ज्यादा बढ़ जाती है। इसको लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जाती है। ब्यूरो