नोएडा। सेक्टर-106 के ए ब्लॉक के पास खाली पड़ी जमीन पर नोएडा प्राधिकरण सेक्टर पार्क बनाएगा। सड़क किनारे की जमीन पर ग्रीन बेल्ट विकसित किया जाएगा। दोनों कार्यों पर 1.28 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है। प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने टेंडर जारी कर एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि पार्क और ग्रीन बेल्ट को विकसित करने वाली एजेंसी को दो साल तक देखरेख करनी होगी। उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि एजेंसियों से आवेदन 1 जुलाई तक मांगे गए हैं। तीन या इससे ज्यादा एजेंसियां आने पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। ब्यूरो