सीएचसी डाढ़ा में आज न्यू बॉर्न सिक यूनिट का होगा शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा। सीएचसी डाढ़ा में मरीजों को कई नई सौगातें मिलने वाली हैं। अब उन्हें राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) जाने की जरूरत नहीं होगी। सीएचसी में ही आंखों की जांच से लेकर कई अन्य जांचें हो सकेंगी। सीएचसी प्रभारी डॉ नारायण किशोर ने बताया कि अब मरीजों की आंखों की जांच एआई की मदद से की जाएगी। इसके साथ ही न्यू बॉर्न सिक यूनिट का भी उद्घाटन होगा। फिजियोथेरेपी की व्यवस्था अस्पताल में नहीं होने के कारण परेशानी होती थी। अब सीएचसी में फिजियोथेरेपी भी मरीज को मिल सकेगी। इसके साथ ही खून जांच से लेकर कई अन्य जांच निशुल्क हो सकेंगीं। यह कार्य सीएसआर फंड से होंडा और गलगोटिया की मदद से किया जा रहा है। इन यूनिट्स के लग जाने से आसपास के गांवों के मरीजों को राहत मिलेगी। ब्यूरो