फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईकोटेक-3 में जलभराव रोकने के लिए बनेगा नया नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब आठ करोड़ रुपये खर्च कर न्यू हॉलैंड की तरफ की जाएगी पानी की निकासी
विज्ञापन

- डीएससी रोड पर पुलिया बनने के बाद भी हो रहा जलभराव

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र की मुख्य सड़क और अंदरूनी सड़कों पर जलभराव होने से रोकने के लिए नया नाला बनेगा। पिछले दिनों डीएससी रोड पर कलवर्ट पुलिया बनाए जाने के बाद भी बारिश में जलभराव हो रहा है। ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक एक नाला न्यू हॉलैंड प्लांट के पास से होते हुए निकाला जाएगा। इससे जलनिकासी ठीक से हो सकेगी। इस काम पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होने हैं। पिछले दिनों यहां कच्चा नाला खोदने से राहत मिली थी। अब इसे पक्का बनाया जाएगा। नाला का निर्माण एक साल में पूरा होना है। वहीं इसे सुरक्षित बनाने के लिए नाला के ऊपर प्रीकास्ट कवर भी लगाए जाएंगे। मुख्य सड़क के समानांतर नाला बनने की वजह से इसकी जरूरत बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि यह नाला 24 मीटर रोड के सहारे पुलिस थाना ईकोटेक-3 से शुरू होते हुए न्यू हॉलैंड रोटरी के आगे तक बनाया जाएगा। आरसीसी से यह नाला बनाया जाना है जिससे रखरखाव की जरूरत इसमें कम होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें