फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में ट्रक मिल्क लच्छी गांव के सामने 130 मीटर रोड पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई है। पुलिस के मुताबिक ट्रक मेरठ से पेपर रोल भरकर तिलपता रोड होते हुए कासना की ओर जा रहा था। सूचना पर रोजा जलालपुर चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। ट्रक में रखे पेपर रोल का कुछ हिस्सा आग की चपेट में आ गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी बताया गया है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। इस दौरान यातायात को सर्विस लेन से गुजारा गया। ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया। मीडिया सेल प्रभारी विजय गौतम ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें