नोएडा। सेक्टर-64 में चलती कार में आग लग गई। कार चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शनिवार रात कार में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर दमकल की दो गाड़ियों को भेजा गया। एक गाड़ी की मदद से करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच के मुताबिक आग लगने का कारण कार में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कार में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हुआ। ब्यूरो