ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बुलंदशहर निवासी पीड़ित के पिता राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुत्र अनूप शर्मा 17 जनवरी को बाइक से बिसरख जा रहा था। तिलपता गोल चक्कर के पास डी पार्क के सामने तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अनूप के दोनों पैर टूट गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो