फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-93ए से सेक्टर-82 तक बनेगी मॉडल रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-128 जेपी फ्लाईओवर के सेक्टर-93ए छोर से सेक्टर-82 में भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे तक करीब दो किलोमीटर सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए 15 करोड़ 73 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। सड़क सेक्टर-108 पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय, सेक्टर-110 मार्केट और सेक्टर-82 के सामने से होकर गुजरेगी। परियोजना में सड़क के सुंदरीकरण के साथ दोनों ओर फुटपाथ बनाए जाएंगे। रास्ते में आने वाले पेड़ों को काटने के बजाय उनके लिए विशेष ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। वर्क सर्किल-8 ने एजेंसियों से 13 अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं। जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि एजेंसी चयन के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मॉडल रोड में बेहतर इंजीनियरिंग के साथ सुंदरीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें