फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुरु पर्व पर सुरक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। गुरु नानक जयंती के अवसर पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस और 7एक्स वेलफेयर टीम ने सेक्टर-62 स्थित मॉडल टाउन चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही राहवीर योजना और पीएम राहत योजना की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले नेक नागरिक को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिल सकती है। वहीं पात्र पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। अभियान में ब्रजेश शर्मा सहित ट्रैफिक पुलिस के सुरेंद्र कुमार तिवारी और कपिल कुमार धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें