फोटो...
यमुना सिटी। एयरपोर्ट विस्थापित किसानों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की और बकाया मुआवजा जल्द दिलाने की मांग की। जेवर के नीमका शाहजहांपुर गांव के किसानों ने बताया कि एयरपोर्ट के लिए उनकी जमीन, मकान और परिसंपत्तियां अधिग्रहित की गई थीं। कृषि भूमि का मुआवजा मिल चुका है, लेकिन मकान और परिसंपत्तियों का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। किसानों ने कहा कि वे छोटे किसान हैं और कृषि ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। बकाया मुआवजा मिलने पर वे दूसरी जगह कृषि भूमि खरीदकर रोजगार दोबारा शुरू कर सकेंगे। किसानों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने जल्द प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया। ब्यूरो