यमुना सिटी (संवाद)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), दनकौर में डीएलएड प्रशिक्षुओं की मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें 2024-26, 2025-27 और 2026-28 के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रशिक्षुओं ने एक-दूसरे के हाथों पर मेहंदी के आकर्षक डिजाइन बनाए। डिजाइनों का मूल्यांकन प्रवक्ता राजेश खन्ना, दीक्षा और भोला कुमार ने किया। इसके बाद परिणाम घोषित किया गया।