नोएडा। 20 सितंबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित सवर्ण महापंचायत में शामिल होने के लिए क्षत्रिय करणी सेना नोएडा महानगर की टीम कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पहुंचेगी। टीम के सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पहुंचने का कार्यक्रम है। महानगर अध्यक्ष संग्राम सिंह चौहान ने बताया कि नोएडा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सवर्ण समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों और विचारों को सामने रखेंगे। ब्यूरो