ग्रेटर नोएडा। जिला सेवायोजन कार्यालय दो नवंबर को दनकौर के श्रीद्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन करेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि मेले में विनिर्माण, बीपीओ,केपीओ, बैंकिंग, वित्तीय प्रौद्योगिकी और ई-कॉमर्स सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां भाग लेंगी। डिक्सन, डीएस फूड्स, आर्या फैशन और एडीजे इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां भी शामिल होंगी। इसमें बीएससी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को पांच लाख रुपये से अधिक का वार्षिक पैकेज मिल सकता है। हाईस्कूल से परास्नातक तक के 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार नौकरी चाहने वाले इसमें भाग ले सकते हैं। उनको रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। ब्यूरो